{"_id":"5974ebce4f1c1b205d8b46db","slug":"91500834766-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब व असहायों की सेवा रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब व असहायों की सेवा रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव का सत्र 2017-18 के लिए पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह शनिवार की शाम लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस हाल में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के अध्यक्ष अमित आहूजा और उनकी पूरी टीम ने पद भार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्लब मंडलाध्यक्ष सतपाल गुलाटी ने रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की नई टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब-असहयों की सेवा करना है।
रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव का सत्र 2017-18 के लिए पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने क्लब द्वारा जनपद में कराए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब हमेशा से समाज के गरीब-असहायों की मदद करने के प्रति तत्पर रहा है और आगे रहेगा। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने नए रोटरी क्लब के सदस्यों को रोटरी पिन प्रदान किया। पिछले साल रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव द्वारा किए गए सराहनीय समाज कार्यों के लिए क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी के सभी सदस्यों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर चार्टर नाइट भी मनाया। पद ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से बद्री विशाल, मोहम्मद परवेज खान, अमित सिंह, परितोष बजाज, रमन वाहवा, आशीष मेहरोत्रा, विक्रम जैन, राज बहादुर सिंह, हिमांशु जायसवाल, दुर्गा चौधरी, शैलेंद्र कटारे, रविकुमार जैन, गौतम तिवारी, रविश अग्रवाल, दीपक कुशवाहा, विकास गौड़ आदि मौजूद रहे।