फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   90 thousand cheated with cash on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर नकदी समेत 90 हजार की ठगी

Wed, 19 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
90 thousand cheated with cash on the pretext of marriage
पटेहरा क्षेत्र में शादी के नाम पर बागपत से आए परिवार से कुछ लोगों ने 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में रविवार को बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव से अंकुर पुत्र ओमकार समेत तीन लोग आए थे। उन्हें ठगी करने वाले गिरोह के लोगों ने ठगी का शिकार बना लिया। गिरोह के लोग शादी कराने के नाम पर उनसे 90 हजार रुपये वसूलकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दो लोगों का उनके गांव बागपत के बड़ौत थाने के बावली गांव में आना-जाना था। इस बीच उन दोनों ने उनके चाचा से जान पहचान बढ़ाई। शादी कराने की बात कहकर एक लड़की की फोटो भी दिखाई। बीते 15 अक्तूबर को शादी कराने के लिए बुलाया। बीते 16 अक्तूबर को एक खेत में एक युवती से शादी कराने के नाम पर वर माला पहनाकर विदाई के लिए एक लाख रुपये मांगने लगे। इसमें से 72 हजार नकद समेत 90 हजार रुपये ले लिए। दूसरे दिन विदाई करने की बात कहकर रातोंरात लड़की संग सभी आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि ठगी की इस घटना में लड़की का मौसा भी शामिल है। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर आपबीती बताई। मौके पर पहुंचे पीआरवी ने संत नगर थाने में तहरीर देने की बात कही। पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। संतनगर थानाध्यक्ष कमल टावरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed