फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   85 pairs of wrestlers tried tricks like dhobi pachhad, dhak, janeu

Mirzapur News: 85 जोड़ी पहलवानों ने आजमाए धोबी पछाड़, ढाक, जनेऊ जैसे दांव

Wed, 16 Oct 2024 03:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
85 pairs of wrestlers tried tricks like dhobi pachhad, dhak, janeu
कछवां सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान परिसर स्थित मंगला राय अखाड़े पर आयोजित मंगला राय स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कई नामी गिरामी पहलवानों ने दांव आजमाए। पहलवानों ने कुश्ती के दौरान ढाक, नेल्सन, जनेऊ, धोबी पछाड़, काला जंग, मुल्तानी, एकहरी, दोहरी पट आदि दावों का प्रयोग किया। दूसरे दिन की कुश्ती में 85 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगला राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सबसे पहले 50 किलो और 61 किलो भार वर्ग के खिलाड़ियों की कुश्ती हुई। 61 किलो भार वर्ग में चार-चार पहलवानों ने तीन राउंड की कुश्ती लड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुषों के 55 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस के अनूप और वाराणसी के उज्ज्वल यादव के बीच कुश्ती हुई। जिसमें पॉइंट के आधार पर अनूप ने कुश्ती जीती। 60 किलो भार वर्ग में भारत यादव और विकास कुमार हरियाणा के बीच कुश्ती हुई। जिसमें भारत यादव ने काला जंग दांव मारकर कुश्ती अपने नाम की। अगली कुश्ती रूपीन हरियाणा और मनीष हरियाणा के बीच हुई। जिसमें मनीष ने काला जंग मारकर रूपीन को चित कर कुश्ती अपने नाम की। इसी तरह से 67 किलो भार वर्ग में भोलू यादव उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रियांशु यादव वाराणसी के बीच कुश्ती हुई। जिसमें भोलू यादव ने अंक के आधार पर जीत दर्ज की। गौरव दिल्ली और सौरभ यादव हरियाणा के बीच कुश्ती हुई। जिसमें अंतिम समय में गौरव ने एक अंक हासिल कर कुश्ती अपने नाम कर ली। रेफरी की भूमिका में हरिराम यादव, जय प्रकाश, उदय प्रताप, सुरेंदर यादव, सुनील कुमार, अशोक सोनकर, चंद्रेश पटेल, संजय बाबा रहे। पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, पूर्व पुलिस महानिदेशक आरएन सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत, रमाशंकर सिंह, शिवशंकर चौबे, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed