फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   82 criminals of the district were sent to district Badar

Mirzapur News: जिले के 82 अपराधियों को कराया गया जिला बदर

Mon, 11 Mar 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
82 criminals of the district were sent to district Badar
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 82 अपराधियों पर छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। जिलाबदर अवधि में जनपद की सीमा में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 व त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में सर्किल नगर, सदर, लालगंज, चुनार व ऑपरेशन क्षेत्र के थानों पर दर्ज मामलों के आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इसमें महिला संबंधित अपराध अपहरण, छेड़खानी व दुष्कर्म, गो-तस्करी, गोवध, मादक पदार्थों की तस्करी, गैंगस्टर, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, लूट, अपहरण, सरकारी कार्यों में बाधा, जबरदस्ती वसूली, बलवा, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, चोरी व लूट का माल बरामद होना, धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग, अपराध की साजिश, गंभीर चोट पहुंचाना, चोरी की योजना बनाने से संबंधित अपराधों में चिह्नित आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष रिपोर्ट प्रेषित कर प्रभावी पैरवी कराते हुए 82 आरोपियों को जिलाबदर घोषित कराया गया है।
विज्ञापन

सर्किल नगर के थानों द्वारा 11 , सर्किल सदर के थानों द्वारा 20 , सर्किल लालगंज के थानों द्वारा 14 , सर्किल चुनार के थानों द्वारा 16 व सर्किल ऑपरेशन के थानों द्वारा 21 को जिलाबदर किया गया। एसपी ने बताया कि जिलाबदर अपराधियों को निर्धारित समयावधि के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है। जनपदीय पुलिस अधिकारी द्वारा जिलाबदर अपराधियों के घर व गांवों में मुनादी के साथ घोषणा की जा रही है कि अपराधी यदि जिलाबदर अवधि में जनपदीय सीमा में लुक-छिपकर निवास करते हुए पाए जाते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed