फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अर्धकुंभ के दृष्टिगत आयुक्त ने की अधिकारियों संग बैठक

अर्धकुंभ के दृष्टिगत आयुक्त ने की अधिकारियों संग बैठक

Tue, 04 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अर्धकुंभ के दृष्टिगत आयुक्त ने की अधिकारियों संग बैठक
मिर्जापुर। आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने मंगलवार सांयकाल अपने कार्यालय सभागार में प्रयागराज में लगने वाले अर्धकुंभ के दृष्टिगत अधिकारियों संग बैठक की। आयुक्त ने मां विंध्यवासिनी धाम व भदोही के सीतामढ़ी स्थल पर आने वाले श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के संग बैठक कर दिशा-निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा अर्धकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्घालु मां विंध्यवासिनी धाम एवं भदोही में सीता समाहित स्थल पर दर्शन-पूूजन करने आते हैं।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि श्रद्घालुओं के यातायात व्यवस्था को इस तरह से दुरूस्त किया जाए कि कहीं जाम आदि की स्थिति नहीं आने पाए। आयुक्त कार्यालय में मंडल के उच्चाधिकारियों संग हुई बैठक में भटौली व चुनार पुल बनने से खाली हुए पीपा पुल के सामान से फतहां घाट पर पीपा बनाने पर भी चर्चा की गई। आयुक्त ने कहा कि अर्धकुंभ के दौरान जनपद मिर्जापुर से वाया जिगना होकर जनपद प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर यात्रियों की अधिक भीड़ का आवागमन रहता है। इसी क्रम में पाली सीमा, जिगना तिराहा, ओवर ब्रिज एवं बिहसड़ा बाजार में स्थाई पिकेट लगाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि लालगंज का क्षेत्र जनपद प्रयागराज के थाना मांडा व कोरांव से सटा हुआ है। मेला अवधि के दौरान यात्रीगण संगम प्रयाग जाने के लिए तीन रास्तों क्रमश: बरौंधा से कोरांव, लालगंज से भारतगंज तथा लालगंज से कोरांव होते हुए संगम के लिए प्रयागराज जाते हैं। तीनों मार्गों की मरम्मत की नितांत आवश्यकता है। आयुक्त ने निर्देशित किया कि मिर्जापुुर से मांडा होते हुए प्रयागराज जाने वाली सड़क नटवां तिराहा से औराई मार्ग तथा नरायनपुर से मिर्जापुर मार्ग का निरीक्षण कर दुरूस्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विंध्याचल से मांडा होते हुए प्रयागराज के सड़क को आने-जाने योग्य बनाया जाए। कहा कि प्रमुख स्नान तिथियों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा ली जाए। आयुक्त ने निर्देश दिया कि शास्त्री पुल व ओझला पुल के मरम्मत के साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था की जाए तथा प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण भी कराया जाए। यह भी कहा कि कुंभ मेला से विंध्याचल व भदोही में आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसका खास ध्यान दिया जाना चाहिए। कहा कि मंदिर परिसर की सुरक्षा तथा यात्रियों को आसानी से दर्शन-पूजन हो सके, इसके लिए भी समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed