{"_id":"5b60aca54f1c1b764d8b5cf2","slug":"81533062309-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका कर्मचारियों को चेक से होगा मजदूरी भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका कर्मचारियों को चेक से होगा मजदूरी भुगतान
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बीएसएनएल कार्यालय परिसर में चल रहा टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के सदस्यों का धरना प्रदर्शन 36वें दिन खत्म हो गया। मंगलवार को प्रबंधन से वार्ता के दौरान चेक से मजदूरी का भुगतान का आश्वासन मिलने पर आंदोलन खत्म हुआ।
बीएसएनएल के कर्मचारी बीएसएनएल कर्मचारी न्यूनतम वेतनमान, लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरों को मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने, मजदूरी घोटाले की जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को सहायक महाप्रबंधक से यूनियन के प्रांतीय सचिव जीतलाल मौर्य, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह व नरेश वर्मा, जिला सचिव सुरेशचंद, रामाश्रय, अभय पांडेय आदि ने वार्ता की। इस दौरान प्रबंधन ने बकाया मजदूरी का भुगतान चेक से कराने का आश्वासन दिया। सीएमडी बीएसएनएल नई दिल्ली और मुख्य महाप्रबंधक दूर संचार कार्यालय से श्रमिकों के समस्याओं को लेकर विजलेंस टीम ने जांच शुरू कर दी है। धीरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि 22 अगस्त तक समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 23 अगस्त से पुन: धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान दिनेश तिवारी, संजय मौर्य, धनेश मौर्य, रामधनी, अभय कुमार पांडेय, शीतला प्रसाद, मनोज सिंह, राम कुमार, मनोज कुमार श्रीमाली, कल्लू सोनकर, शोभनाथ आदि मौजूद रहे।