फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शिक्षकों ने सरकार से मांगा पुरानी पेंशन

शिक्षकों ने सरकार से मांगा पुरानी पेंशन

Tue, 31 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने सरकार से मांगा पुरानी पेंशन
मिर्जापुुर। नगर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमोई में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पेंशन प्रदान किया जाए। पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होता है। बैठक में पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर आगामी नौ अगस्त को प्रस्तावित धरने को सफल बनाने की रणनीति पर विचार हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संख्या बल से ही आंदोलन को सफल बनाया जा सकता है। बैठक में अमृता दूबे, नम्रता दूबे, सुधा सिंह, सुशील यादव, वैभव सिंह यादव आदि शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। साथ ही धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान समन्वयक विजय शंकर त्रिपाठी, सह संयोजक उमाकांत मिश्र, शान मोहम्मद, उपाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, कोषाध्यक्ष मंगला सिंह, नगर विकास खंड के मंत्री राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed