फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बच्चे के नाम नहीं लिखने पर डीएम ने जताई नाराजगी

बच्चे के नाम नहीं लिखने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के नाम नहीं लिखने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
चील्ह। बेसिक शिक्षा की बदहाल व्यवस्था देखकर जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे शुक्रवार नाराज हो गए। कड़ी नाराजगी जताते हुए शिक्षा का स्तर सुधारने को कहा। डीएम विकास खंड कोन के प्राथमिक विद्यालय चंदेल दहिया का निरीक्षण करने पहुचें। वहां बच्चे एबीसीडी तो दूर अपना नाम तक नहीं लिख पाए। वहीं निरीक्षण के दौरान शिक्षक पंकज दूबे और मुकेश श्रीवास्तव गायब मिले। वहीं प्राइमरी विद्यालय पुरजागिर में बच्चे राम नहीं लिख पाए। डीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान के लिए जागरूकता जरूरी है। लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरूक करें।

जिलाधिकारी शुक्रवार को स्वच्छता अभियान की जांच करने विकास खंड कोन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव चंदेल दडिया में 11, दलापट्टी में 10 शौचालय अधूरे मिले वहीं पुरजागीर शौचालय निर्माण पूरा मिला। अधूरे शौचालयों को तीन दिन के अंदर बनवाने का निर्देश दिया। इससे 26 जुलाई तक कोन ब्लॉक को ओडीएफ घोषित किया जा सके। पुरजागिर में निर्धारित लक्ष्य से अधिक तीन सौ शौचालय बने मिले। प्राथमिक विद्यालय चंदेल दहिया पर दो अध्यापक अनुपस्थित थे, छात्र संख्या 54 की जगह मात्र 14 बच्चे ही उपस्थित मिले। डीम ने शिक्षा में घोर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को सुधरने की चेतावनी दी और कहा कि 50 हजार वेतन और काम कुछ नही। बच्चों को नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सभी प्रधान स्वच्छ भारत मिशन में पूर्ण रूप से सहयोग करें, अन्यथा लापरवाही मिलने पर 14वां और राज्यवित्त का पैसा रोक दिया जाएगा। संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रधान की होगी। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने विकास खंड कोन में चल रहे स्वच्छता अभियान और शौचालयों की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान एडीओ पंचायत विनोद गौड़, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed