{"_id":"5bae7258867a557f6d0b0624","slug":"71538159192-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शुक्रवार की सुबह विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने विंध्याचल का निरीक्षण किया। इस दौरान चारों तरफ गंदगी देखकर वे भड़क गए और प्रभारी ईओ विनय तिवारी को निलंबित करने की चेतावनी दी। कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत हो विंध्याचल में और सफाईकर्मी तैनात किए जाएं ताकि गंदगी न नजर आए। मां का धाम है। यहां साफ सफाई रहनी चाहिए।
डिप्टी सीएम के सख्त तेवर को देख जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मामले को संभालते हुए कहा कि मिर्जापुर नगर पालिका पालिका में ईओ की तैनाती नहीं है। विनय तिवारी अहरौरा के अधिशासी अधिकारी हैं जिनको मिर्जापुर नगर पालिका का भी चार्ज मिला हुआ है। दोनों स्थानों का कार्य देखने के कारण यहां का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जबतक यहां किसी ईओ की तैनाती नहीं हो जाती है तबतक नगर पालिका मिर्जापुर का चार्ज नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा जाए ताकि नवरात्र मेले के दौरान कोई समस्या न हो।
डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर सुबह 8:45 पर अष्टभुजा हेलीपैड पर उतरा। यहां से वे विशेष वाहन से सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचे। गर्भगृह में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए मां के चरणों में शीश झुकाया। मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के दर्शन पूजन कर हवन कुंड की परिक्रमा कीे। डिप्टी सीएम को तीर्थ पुरोहित पंडित सुधाकर मिश्र, चित्रसेन मिश्र ने दर्शन पूजन कराया। इस मौके पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य भाजपा जिला अध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विष्णु सोनकर, भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव उमर मौजूद रहे ।