{"_id":"59a3118d4f1c1ba1248b495d","slug":"71503859085-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के घर में घुसे गुरु जी को ग्रामीणों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के घर में घुसे गुरु जी को ग्रामीणों ने धुना
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित विद्यालय में कार्यरत एक अध्यापक शनिवार की रात घर में शिष्या को देख घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। मां के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने शिक्षक को पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर के आधार पर मड़िहान पुलिस ने मुक़दमा पंजीकृत कर शिक्षक का चालान कर दिया। शिक्षक को जेल जाते देख उसकी शिष्या ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का हवाला देने लगी फिर पुलिस ने शिक्षक को नहीं छोड़ा और उसका चालान कर दिया।
हड़ौरा गांव निवासी एक अध्यापक कई वर्षों से क्षेत्र के कंचनपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य करता है। इसी विद्यालय में गांव निवासिनी एक छात्रा ने इंटर तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद स्नातक की शिक्षा लेने के लिए डिग्री कॉलेज में एडमिशन ले लिया। छात्रा के पिता मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर की माली हालत ख़राब है। किसी तरह परिवार का पालन पोषण होता है। छात्रा की पढ़ाई का खर्च धीरे धीरे बढ़ने लगा। पिता के कंधों का भार कम करने के लिए छात्रा उसी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर पढ़ाने लगी। जिस विद्यालय से इंटर की थी। परिजनों के अनुसार अध्यापक ने शिष्या को अपने जाल में फंसा लिया। शनिवार की रात आरोपी शिक्षक घर में घुस गया। मामला कुछ यू टर्न ले लिया जब थाने में दोनों साथ जीएंगे और साथ मरेंगे का बयान घर वालों के सामने देने लगे। जिसे सुन कर उसकी मां भौचक्की रह गई।