फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   7 bigha wheat crop burnt due to electrical short circuit

विद्युत शॉर्ट सर्किट से 7 बीघा गेहूं फसल जला

Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
7 bigha wheat crop burnt due to electrical short circuit
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरिया के नौड़िहवां बस्ती में शनिवार को शॉर्ट-सर्किट से खेतों में आग लग गई। आग से चार किसानों की करीब 7 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटनाओं को देखते हुए किसानों ने राजगढ़ पुलिस चौकी पर अग्निशमन यंत्र स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों आग लगी की घटनाएं तेजी हो रही हैं। शनिवार दोपहर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे चार किसानों की गेंहू फसल जल गई। सबसे पहले नौड़िहवां गांव के एक खेत में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी, लोग कुछ समझ पाते कि आग ने भयानक रूप ले लिया। लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक बड़े क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हरे पेड़ की टहनियो से पीटकर व पानी डालकर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु हालत बेकाबू होता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं आ सकी। हालांकि, तब तक मेवा लाल सिंह, देवेंद्र सिंह, कन्हैया लाल सिंह, शत्रुघ्न सिंह का करीब सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। नाराज ग्रामीणों ने अग्निशमन यंत्र को राजगढ़ पुलिस चौकी पर स्थापित करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पड़रिया कला के डढ़िया मौजा में शनिवार की दोपहर खेत में अबुझ हाल में लगी आग से पांच बीघा गेहूं की फसल के साथ यूकोलिप्टस का बगीचा जलकर राख हो गया। गांव निवासी विनोद सिंह के 10 बिघा फसल में शनिवार दोपहर में आग लग गई। घंटों चले कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से अन्य किसानों के फसल जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed