फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   691 students left the B.Ed entrance exam

Mirzapur News: 691 विद्यार्थियों ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Fri, 16 Jun 2023 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
691 students left the B.Ed entrance exam
मिर्जापुर। जिले में बनाए गए 10 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों पालियों में हुई इस परीक्षा में 691 प्रतिभागी अनुपस्थित रहे। परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराई गई।
विज्ञापन

नकल विहीन व शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल व पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। बीएड की प्रवेश परीक्षा में प्रथम पाली में पंजीकृत 3997 विद्यार्थियों में से 336 अनुपस्थित रहे, जबकि 3661 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार द्वितीय पाली में पंजीकृत 3997 विद्यार्थियों में से 355 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 3662 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। नोडल अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल व उप नोडल अधिकारी केबी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार सिंह ने केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान आसपास की फोटो कापी की दुकानें बंद रहीं। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अधिकांश केंद्रों के आसपास पेड़ आदि नहीं होने से परीक्षार्थियों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप से बचने के लिए वे चाय की दुकान व अन्य जगहों पर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed