{"_id":"65efee4930245be78709fb8a","slug":"636-posts-created-in-four-new-government-engineering-colleges-mirzapur-news-c-20-vns1023-540660-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चार नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में 636 पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चार नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में 636 पद सृजित
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में शुरू हुए चार नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों गोंडा, बस्ती, मिर्जापुर व प्रतापगढ़ में सुचारू रूप से पठन-पाठन शुरू करने के लिए शासन ने शैक्षिक व शिक्षणेत्तर के 636 पद सृजन को मंजूरी दे दी है। जल्द ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय व विभिन्न आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर यहां पढ़ाई शुरू की जाएगी।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन संस्थानों में एक-एक निदेशक, छह-छह प्रोफेसर, 13-13 एसोसिएट प्रोफेसर, 40-40 असिस्टेंट प्रोफेसर, एक-एक कुलसचिव, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, चिकित्साअधिकारी, वित्त व लेखाधिकारी, सिस्टम मैनेजर, उप पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक अनुदेशक, दो-दो कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर ग्रेड-1, 12-12 अनुदेशक, छह-छह मैकेनिक ग्रेड ए, आठ-आठ मैकेनिक ग्रेड बी, 20-20 प्रयोगशाला सहायक आदि पदों का निर्धारण किया गया है।
प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव वेद प्रकाश शर्मा के अनुसार इनके साथ ही आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे जाने वाले कर्मचारियों का भी पद निर्धारित किया गया है। जिन्हें एजेंसी के माध्यम से रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि शैक्षिक व शिक्षणेत्तर अधिकारियों-कर्मचारियों के पदों पर शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार भर्ती की जाएगी। माना जा रहा है कि शैक्षणिक पदों पर भर्ती एकेटीयू व अन्य गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती अलग-अलग आयोग के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि शासन ने इन चारों राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्तमान सत्र 2023-24 में प्रवेश लेकर पढ़ाई शुरू कर दी है। पढ़ाई अभी अलग-अलग राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में की जा रही है। वहीं प्रभारी निदेशकों की तैनाती कर यहां पर निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है। चारों संस्थानों के निर्माण नए सत्र से पहले पूरा करने और परिसर में पढ़ाई की तैयारी चल रही है। पद सृजन और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से इसे गति मिलेगी।