फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रवक्ता के सहारे चल रहा राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज

प्रवक्ता के सहारे चल रहा राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज

Wed, 08 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता के सहारे चल रहा राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज
हलिया। जहां सरकार बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओं का नारा बुलंद कर रहा है वहीं क्षेत्र में एक मात्र प्रवक्ता के सहारे बेलन बरौधा स्थित राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज में पठन-पाठन व्यवस्था सरकार के इस नारे को मुंह चिढ़ा रहा है। कालेज में दाखिला प्राप्त बालिकाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। जिसे लेकर अभिभावकों की चिंताए बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हलिया विकास खंड का एक मात्र राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज में वर्तमान सत्र में कक्षा नौ से बारह तक कुल 318 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। लेकिन इनको पढ़ाने के लिए मात्र एक प्रवक्ता तैनात हैं। उन्ही के पास कालेज की प्रधानाचार्या का भी प्रभार है। आश्चर्य की बात है कि इस बालिका इंटरमीडिएट कालेज में गणित, जीव विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, गृह विज्ञान तथा हिंदी आदि विषयों को पढ़ाने के लिए कोई प्रवक्ता या शिक्षक नहीं हैं। कालेज जब से उच्चीकृत हुआ है तब से प्रधानाचार्या का पद रिक्त चल रहा है। प्रवक्ता के कुल नौ पद सृजित हैं लेकिन आठ पद वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। सहायक अध्यापक के सात पद सृजित हैं लेकिन सब के सब रिक्त हैं । वरिष्ठ सहायक कार्यरत हैं लेकिन कनिष्ठ लिपिक का पद रिक्त है। चतुर्थ श्रेणी के दो पद सृजित हैं लेकिन एक पद रिक्त है। कालेज में कक्षा नौ में 80, कक्षा 10 में 122, कक्षा 11 में 53 तथा कक्षा 12 में 63 छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन विषयानुसार शिक्षक न होने से उनका शैक्षणिक भविष्य अंधकारमय बना हुआ है । कालेज में पठन-पाठन की दशा अत्यंत खराब होने के कारण अभिभावक भी चिंतित हैं । इस संबंध में कालेज की प्रभारी प्रधानाचार्या ज्योति गोयल का कहना है कि प्रवक्ता तथा सहायक शिक्षकों के रिक्त पद पर तैनाती सुनिश्चित कराने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखित तथा मौखिक रूप से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed