फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मानक के विपरीत आवास व शौचालय बनने पर जताई नाराजगी

मानक के विपरीत आवास व शौचालय बनने पर जताई नाराजगी

Wed, 08 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मानक के विपरीत आवास व शौचालय बनने पर जताई नाराजगी
आवास का निरीक्षण करतीं सीडीओ
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को सिरसी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसदौरान मानक के विपरीत शौचालय और आवास का निर्माण होने पर उन्होंने नाराजगी जताया। उन्होंने 15 दिन में शौचालय और आवास दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर संबंधित ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे धन की वसूली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पटेेहरा ब्लॉक के सिरसी गांव में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बन रहे शौचालयों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। शौचालयों की छत आदि के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिया कि शौचालयों को मानको के अनुसार बनवाए साथ ही पानी की टंकी भी अवश्य रखवाए। इसके बाद सिरसी ग्राम पंचायत में बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। आवास की छत काफी पतली ढाली जा रही थी, जिस पर कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने कहा कि आवासों का निर्माण मानक के अनुरूप कराया जाए, जिससे लाभार्थियों को आवास में रहने में परेेशानी नही हो सके। वहीं वर्ष 2018-19 में आवास का पैसा आने के बाद भी आवास नही बनवाने वाले लाभार्थी आनंद को आवास नही बनवाने पर कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने लाभार्थी को कहा कि जल्द से जल्द आवास का निर्माण शुुरू कराए। इसके बार प्राथमिक विद्यालय सिरसी का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय की दशा देखकर काफी नाराजगी जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल के शौचालय को जल्द से जल्द पूरा कराए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह, डीपीआरओ चूरनराम जायसवाल, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, बीसी कीर्ति, मोहसीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed