{"_id":"5b6206894f1c1b913e8b49bc","slug":"61533150857-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव के लिए आरओ व एआरओ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव के लिए आरओ व एआरओ तैनात
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। निर्वाचन के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किया है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 8 अगस्त को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन होगा। वहीं नौ अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, 10 अगस्त को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। जबकि 10 अगस्त को प्रतीक आवंटन तो 17 अगस्त को रिक्त पदों पर मतदान होगा। वहीं 20 अगस्त को परिणाम जारी होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक ग्राम प्रधान, नौ ग्राम पंचायत सदस्यों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव होगा। जनपद मिर्जापुर में विकास खंड सीखड़ के मंगरहा गांव में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। वहीं राजगढ़ के लहौरा दो में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए छानबे के असवां दुगरहा, पहाड़ी ब्लॉक के तोसवां और नान्हुपुर, सीखड़ के विदापुर और मंगरहा, नरायनपुर के सझौली, रानीपुर और समसपुर तथा राजगढ़ ब्लॉक के सरसो के नौ और 10 पद पर चुनाव होगा। नरायनपुर के रानीपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार की नौकरी लग गई थी, जबकि शेष पदाधिकारियों की मृत्य होने के कारण उपचुनाव होगा।
इस क्रम में जिला मजिस्ट्रेट ने सीखड़ ब्लॉक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार पोत्सायन को आरओ और एडीओ सहकारिता राजेश कुमार सिंह एआरओ, राजगढ़ में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल को आरओ और एडीओ सहकारिता कर्नल अशोक सिंह को एआरओ, पहाड़ी में सहायक निदेशक मत्स्य मुकेश कुमार सारंग को आरओ और एडीओ आईएसबी वीरेंद्र कुमार सिंह को एआरओ, नरायनपुर में जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम को आरओ और एडीओ सहकारिता वीरेंद्र कुमार सिंह एआरओ तथा छानबे ब्लॉक में जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह को आरओ और एडीओ सहकारिता अवनीश कुमार यादव को एआरओ बनाया है।