फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   परमहंस आश्रम में साधु, संतो व भक्तों ने डाला डेरा

परमहंस आश्रम में साधु, संतो व भक्तों ने डाला डेरा

Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
परमहंस आश्रम में साधु, संतो व भक्तों ने डाला डेरा
परमहंश आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद के दर्शन करने पहुंचे लोग
मिर्जापुर। गुरु व शिष्य का अनोखा बंधन उपर से महान गुरु पूर्णिमा का पर्व जिसमें सद गुरु के दर्शन एवं आशीर्वाद की ईच्छा लेकर लाखों की संख्या में भक्तों के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। यहां देश व विदेश से साधु, महात्माओं व भक्तों ने पहले दर्शन पाने की लालसा ले पहले से ही अपना डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

पवित्र पर्व आने में अभी कुछ दिन बाकी है। हालांकि सक्तेशगढ़ आश्रम की सारी तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। आश्रम के वरिष्ठ संत नारद जी महराज के मुताबिक इस गुरु पूर्णिमा पर लगभग बीस लाख भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। बीस हजार संत, महात्मा भी परमहंस आश्रम में पधार कर गुरु पूर्णिमा के पावन कुंभ में गोता लगवाएंगे। आश्रम के कण कण में सदगुरु स्वामी अड़गड़ानन्द जी महराज की कृपा बरसती है तभी तो लाखो भक्तों को दर्शन, प्रसाद व आशीर्वाद क्रमबद्घ तरीके से प्राप्त होता है। गुरु पूर्णिमा पर्व को देखते हुए आश्रम द्वारा डेढ़ हजार की संख्या में स्वयं सेवियों की तैनाती भक्तों की सुविधा के लिए लगाई गई है। जिन्हें स्वामी जी के फोटो युक्त परिचय पत्र प्रदान किए गए हैं। आश्रम के आसपास इलाकों दो हजार बांस बल्लियों के सहारे प्रकाश की व्यवस्था सुलभ कराई गई है ताकि भक्तों को अंधेरे का सामना न करना पड़े। सोनभद्र व मिर्जापुर चुनार मार्ग से आने वाले मार्ग पर दोनों तरफ सड़को पर दो किलोमीटर पहले यातायात व्यवस्था को चौकस बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed