{"_id":"5b4a3ab24f1c1b3b5a8b4b08","slug":"61531591346-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा में आमंत्रित किए गए पीएम लाभ योजना के लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा में आमंत्रित किए गए पीएम लाभ योजना के लाभार्थी
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिगना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंदईपुर में रविवार को होने वाली जनसभा में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को भी बुलाया जाएगा। लाभार्थियों को सभा में लाने के लिए वाहन मुहैया कराए जाएंगे।
छानबे ब्लॉक क्षेत्र से उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की सभा में आमंत्रित किया गया है। उन्हें सभा स्थल तक पहुंचाने और घर वापस आने तक की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, सफाई कर्मचारियों, नोडल स्वच्छाग्रहियों को सौंपी गई है। इस संबंध में शनिवार को ब्लाक सभागार में एडीओ पंचायत ने सभी से समय से पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए वाहन गांव में उपलब्ध रहेंगे।