फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लक्ष्मी की नगरी में लगातार दूसरी बार खिला कमल

लक्ष्मी की नगरी में लगातार दूसरी बार खिला कमल

Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी की नगरी में लगातार दूसरी बार खिला कमल

विज्ञापन
मिर्जापुर। देवी लक्ष्मी की नगरी में लगातार दूसरी बार कमल का फूल खिल गया। भारतीय जनता पार्टी ने रिकार्ड मतों से अपनी सीट को बरकरार रखा है। पिछली बार भाजपा की राजकुमारी खत्री ने कांग्रेस की कंचन पांडेय को शिकस्त दी थी तो इस बार मनोज जायसवाल ने सपा के अशोक केसरवानी को पराजित किया। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 18108 मतों से पराजित किया। मनोज जायसवाल को पिछले बार की अपेक्षा 6796 मत अधिक मिले।

मतदान के दिन से ही जिला मुख्यालय के नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की सुगंध मिलने लगी थी। हर इलाके में भाजपा के प्रत्याशी से ही सभी प्रत्याशी लड़ते नजर आए। मतगणना के बाद से सभी चक्रों में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त हासिल की। आठ चक्रों की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया। भाजपा के मनोज जायसवाल को 42386 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अशोक केसरवानी को 24278 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी माता प्रसाद दुबे को 11526 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी के शैलेन्द्र बहादुर सिंह को 9120 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दल सुरेश को 2422 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण को 1478 मत प्राप्त हुए। अमिताभ पांडेय को 1141 मत मिले। जटाशंकर को 974, जावेद आलम को 886, भगवती को 312,श्रीनारायण को 175 मत प्राप्त हुए। नोटा का भी बटन दबाने वाले पीछे नहीं रहे। 239 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को चेयरमैन के योग्य नहीं समझा। 4294 मत अवैध रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज जायसवाल अपनी जीत की सुगंध पाते ही समर्थकों के साथ दोपहर दो बजे मतगणना स्थल पर पहुंच गए। समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। पूरे नगर में छिटपुट मोटरसाइकलों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराते समर्थक देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed