{"_id":"5a1c5ed44f1c1bd0408b960c","slug":"61511808724-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों की स्थिति को बारीकि से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों की स्थिति को बारीकि से जांच
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीखड़। विकास खंड सीखड़ में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हुए कार्यों की जांच प्रदेश सरकार द्वारा नामित संस्था सपोर्ट फ़ार इनफार्मेशन एंड रिसर्च की चार सदस्यीय टीम कर रही है। निरीक्षण के दूसरे दिन सोमवार को ग्राम खानपुर व डोमनपुर स्थित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में बने शौचालयों की जांच किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बात किया। बता दें कि टीम के सदस्य क्षेत्र के कुल नौ ग्राम सभाओं में खुले में शौच मुक्त की वास्तविकता का पता लगा रहे हैं। टीम आने की पूर्व सूचना पर नामित ग्राम सभाओं में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद थी। गांव की गलियों और शौचालयों को चमकाया गया था। टीम के सदस्यों ने पूरे ग्राम सभा की बारीकीं से छानबीन किया। विशेष कर शौचालय का इस्तेमाल खुले मे शौच तो नही कर रहे हैं, उनका ध्यान बच्चों द्वारा किये गए शौच की स्थिति जानने पर था। टीम के वरिष्ठ सदस्य आरएन ओझा ने बताया कि शौचालयों के निर्माण के बाद उससे व्यक्तियों का अपनत्व व मरम्मत महत्वपूर्ण विषय है। टीम में चंदन उपाध्याय, प्रीति पटेल, अनुराधा पटेल, खलील अहमद खां रहे। इन लोगों ने प्रत्येक घर में जाकर ग्रामीणों से बातचीत करके खुले में शौच की जानकारी ली। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राम सागर, सेक्रेटरी बिरजू प्रसाद, कुलदीप, प्रधान सुभाष दुबे, प्रधान रुपेश सिंह कठेरवा, लालजी शुक्ल, जयप्रकाश दुबे प्रधान डोमनपुर, राकेश चौबे, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।