{"_id":"59d3dd864f1c1ba1538b570a","slug":"61507057030-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट, एक्शन, कैमरा से गूंजा विंध्य क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट, एक्शन, कैमरा से गूंजा विंध्य क्षेत्र
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। क्षेत्र के रमणीय इलाके में मंगलवार को लाइट एक्शन कैमरा की पूरे दिन तक धूम रही। भोजपुरी के प्रख्यात कलाकार रवि किशन अभिनेत्री काजल सहित अन्य सहयोगी कलाकारों ने फिल्म के तरह तरह दृश्यों का फिल्मांकन किया । विंध्याचल के अमरावती चौराहे पर मारधाड़ के दृश्यों का फिल्मांकन किया गया जिसमें मुंबई से आए करीब 125 सदस्यों ने अपना कार्य बखूबी किया।
एएस फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म बैरी कंगना पार्ट-दो फिल्म में कुल आठ गाने हैं अमरावती चौराहा स्थित एक होटल में फिल्म के गाने का फिल्मांकन किया गया। जिसमें रवि किशन अभिनेत्री काजल और शुभी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बताया गया कि यह भोजपुरी फिल्म नारी प्रधान फिल्म है, जिसको अप्रैल 2018 तक रिलीज करने की योजना है। इस भोजपुरी फिल्म में रवि किशन और काजल के साथ ही अवधेश मिश्रा उमेश सिंह सहित दर्जनों कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस भोजपुरी फिल्म का फिल्मांकन देखने के लिए विंध्याचल सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। बताया गया कि इस फिल्म का फिल्मांकन हिंदी में लिखा है। विन्ध्य की रमणीय वादियों में अभी कई दिनों तक चलेगी। बताते चलें कि विंध्याचल में फिल्म की शूटिंग की जानकारी होते ही दूर दराज से लोग शूटिंग देखने के लिए सुबह से स्थल पर पहुंच गए।