फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   61 trains canceled due to protest

विरोध के चलते उत्तर मध्य रेलवे की 61 ट्रेनें निरस्त

Mon, 20 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
61 trains canceled due to protest
मिर्जापुर। सेना में भर्ती अग्निपथ योजना के विरोध में देश-प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा। मिर्जापुर स्टेशन पर रुकने वाली पांच ट्रेन रविवार की शाम तक निरस्त रहीं। इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे की 61 ट्रेनें जो मिर्जापुर से होकर आती-जाती हैं, वे भी निरस्त रहीं। इसके अलावा 20 जून को पांच, 21 जून को दो और 22 जून को भी एक ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त होने से सड़क मार्ग से सफर तय करने के लिए बसों पर भार बढ़ गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रविवार को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर का निरीक्षण किया। आमजन से संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का एहसास दिलाया। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सिविल पुलिस व आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने भी स्टेशन का निरीक्षण किया। उधर ट्रेनों के निरस्त रहने से रोडवेज पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही रही है। मिर्जापुर डिपो में 56 निगम की और 11 अनुबंधित बसें है। रविवार की सुबह रोडवेज पर यात्रियों की संख्या कम रही, पर शाम को अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ गई। प्रयागराज जाने के लिए भी बस के लिए घंटो इंतजार करना पड़ रहा था। एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि पहले की अपेक्षा यात्री बढ़े है। शनिवार को पथराव मामले में चालक की तहरीर पर कटरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed