फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   60 quintal gram of Antyodaya has been decimated

अंत्योदय का 60 क्विंटल चना डकार गए कोटेदार

Sat, 20 Mar 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
60 quintal gram of Antyodaya has been decimated
राजगढ़। मड़िहान तहसील क्षेत्र के राजगढ़ एवं पटेहरा विकासखंड के कोटेदारों ने अंत्योदय कार्ड योजना का नि:शुल्क चना लाभार्थियों को न देकर खुद ही कोटेदार डकार गए। जबकि 18 मार्च तक कार्ड धारकों को वितरित करने के लिए कोटेदारों को निर्देश दिया गया था। आपूर्ति निरीक्षक मड़िहान बीके तिवारी ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

राजगढ़ के खाद्य आपूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने बताया कि निर्वतमान ग्राम प्रधानों के अनुसार 18 मार्च तक अंत्योदय कार्ड धारकों को चना वितरण करने के लिए दिया गया। जिसमें पटेहरा में 30 क्विंटल 90 किलो एवं राजगढ़ में 29 क्विंटल 10 किलो कोटेदारों को वितरित करने के लिए दिया गया। जिसे कोटेदारों को 18 मार्च 2021 तक अंत्योदय कार्ड धारकों को बांटना था।
विज्ञापन

शासन की ओर से दी गई समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी अंत्योदय कार्ड धारकों को चना का वितरण कोटेदारों की ओर से नहीं किया गया। जिसमें राजगढ़ विकासखंड के खोराडीह, खमरिया, धनसीरिया, कौन गढ़वा, दरबान, नदीहार, लूसा, भीटी, चौखड़ा, रामपुर समेत 38 प्रधानों की ओर से पता करा कर जांच किया गया, तो ज्ञात हुआ कि मार्च के महीने में एक भी लाल कार्ड धारक को चना का वितरण नहीं किया गया है। इसी तरह पटेहरा के रामपुर रिक्शा, खंडवा, मझारी, रामपुरा अतेरी, गुलालपुर, कुहूकी, फ्यूरी, लेडूकी, बहुती ग्राम पंचायतों में कोटेदारों द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों को चना का वितरण नहीं किया गया है। उधर इस संबंध मे ंनिर्वतमान ग्राम प्रधानों एवं कार्ड धारको ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कोटेदार चने का वितरण नहीं किए हैं उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इससे ज्ञात होता है, कि नीचे से लेकर ऊपर तक सबकी मिलीभगत की वजह से अंत्योदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क मिलने वाले चना का वितरण नहीं किया गया।
-बीके तिवारी,आपूर्ति निरीक्षक मड़िहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed