{"_id":"5b4e2a9c4f1c1b49748b5635","slug":"51531849372-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बिल पास करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बिल पास करने की उठाई मांग
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। संसद में महिला आरक्षण बिल पास कराने को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक वासलीगंज स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा महिलाओं के सम्मान में आरक्षण बिल पास कराने के प्रयास को लेकर सर्व समाज के महिलाओं में उत्साह का माहौल व्याप्त है।
महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री अपने दिए गए बयानों का स्मरण कर वायदे के अनुरुप बिल को संसद में पेश कर पास कराएं। कहा कि यूपीए सरकार महिलाओं के उत्थान और विकास के प्रति सदैंव तत्पर रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बिल को अपने कार्यकाल के दौरान राज्यसभा में पास करवा दी थी लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति तब है जब चार साल से अब तक पूर्ण बहुमत के सरकार में यह बिल पास न हो सका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्व समाज के हितो की लड़ाई लड़ने के लिए कृत संकल्पित है। बैठक में राजन निषाद, राजेन्द्र विश्वकर्मा, आकाश सोनकर, ममता देवी, सरिता यादव, रिचा पांडेय, अनुराधा मिश्र, सीता, आयशा, सिबू पांडेय, उपमन्यू, भारत भूषण, राजकुमार साहू, कपूरचंद, विजय सागर आदि मौजूद रहे।