{"_id":"5a3417e04f1c1b96368b4ca2","slug":"51513363424-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन एवं लाइसेंस के लंबित कार्य का पूरा कराने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन एवं लाइसेंस के लंबित कार्य का पूरा कराने का आज अंतिम दिन
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। वाहन मालिक एवं लाइसेंस धारक आरटीओ विभाग से संबंधित लंबित पड़े सारे कार्य 16 दिसंबर शनिवार की शाम पांच बजे तक करा लें अन्यथा पुराने साफ्टवेयर पर होने वाले कार्य बंद होने के कारण उनके मामले का निरस्त कर दिया जाएगा। 18 दिसंबर के बाद लंबित पड़े कार्य के लिए आवेदन करने उनके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बता दें कि आरटीओ विभाग में पुराने साफ्टवेयर पर हो रहे कार्य को बंद कर अब वाहन फोर के साफ्टवेयर पर कार्य करने को कहा गया है, साथ ही पुराने साफ्टवेयर पर हो रहे कार्य के लंबित पड़े मामले को 16 दिसंबर तक नए साफ्टवेयर में तब्दील करने को कहा गया है। इसलिए विभाग नए साफ्टवेयर पर काम करने पर तैयारी में जुटा हुआ है। एआरटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला ने समस्त वाहन मालिक एवं लाइसेंस धारक को निर्देश किया है कि जिन वाहन मालिकों ने टैक्स, परमिट, फिटनेस, लाइसेंस बनवाने हेतु आवेदन किया है और उसके लिए फीस आदि जमा की है वह तत्काल विभाग पहुुंच कर अपने 16 दिसंबर की शाम तक लंबित मामले को पूरा करा लें, अन्यथा 18 दिसंबर के बाद उनके सारे पुराने मामलों के आदेवन को निरस्त कर दिया जाएगा। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।