फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पोषाहार वितरण में व्यवधान, कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई

पोषाहार वितरण में व्यवधान, कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई

Mon, 04 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पोषाहार वितरण में व्यवधान, कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करके हड़ताल कर रही 850 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है। उनकी हड़ताल के चलते बच्चों और गर्भवती धात्री महिलाओं को पोषाहार का वितरण नहीं हो पा रहा है। इसको चलते जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 23 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। वे 15 हजार मानदेय करने सहित 13 सूत्री मांग करे हैं। कुपोषित बच्चों और धात्रियों की सेहत सुधारने के लिए बाल विकास और पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण किया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चलते बच्चों और धात्री महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल रहा है। जिले में 2668 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कार्य कर रही है। लालगंज संवाददाता के अनुसार ब्लॉक में 1791 बच्चे कुपोषित हैं जबकि पिछले वर्ष 25 सौ बच्चे कुपोषित पाए गए थे। वही 1726 गर्भवती महिलाएं हैं। जमालपुर संवाददाता के अनुसार 3328 अति कुपोषित बच्चे, 7750 कुपोषित बच्चे है वहीं गर्भवती महिला की संख्या 3389 है। नरायनपुर ब्लॉक के तहत कुल 4319 कुपोषित बच्चे व 2369 अतिकुपोषित हैं। गर्भवती महिलाओं की संख्या लगभग 2916 है।
विज्ञापन

वर्जन
मानदेय वृद्घि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। हड़ताल में शामिल 850 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिन्हित करते हुए मानदेय रोक दिया गया है। साथ ही हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूचना शासन को भेज दिया गया है।- प्रमोद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed