फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हूजूर की आमद मरहबा...

हूजूर की आमद मरहबा...

Sun, 03 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
हूजूर की आमद मरहबा...
फोटो
विज्ञापन

नबी की आमद मरहबा के नारे गूंजे
सजधज से निकला जुलुस-ए-मोहम्मदी
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.) की यौम-ए-पैदाइश पर नगर के कई इलाकों में शानदार सजावट की गई। जगह-जगह कमेटियों के द्वारा जलसे का आयोजन करने के साथ साथ जश्न-ए-जुलूस निकाला गया। जुलूस में ऊंट व घोड़ा तथा दो दर्जन से अधिक आकर्षक सजावट की गई झांकी शामिल रही। इमामबाड़ा ईदगाह में जुलूस के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चौराहों पर साउंड का इंतजाम किया गया था। इमामबाड़ा में विशाल मेले की तरह नजारा दिखाई पड़ा। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। शहर को विद्युत झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया।

शनिवार को मरकजी जश्न व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से कुरआन ख्वानी व दोपहर दो बजे इमामबाड़ा से शानदार जुलूस निकाला गया। जुलूस बल्ली का अड्डा, नारघाट, टेढ़ी नीम, त्रिमोहानी, बसनहीबाजार, घंटठाघर, पक्कीसरांय, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, नवीन चित्र मंदिर होते हुए इमामबाड़ा पहुंचकर सालातों सलाम के बाद समाप्त हुआ। जुलूस निकलने वाले रस्तों पर मुहल्ले के अंजुमनों द्वारा रोशनी, शिरनी, शरबत, पानी का मुकम्मल इंतजाम किया गया था। जूलस का परचम लेकर कमेटी के सेक्रेटरी सोनावर खां आगे आगे चल रहे थे। जुलूस का कदावत व सदारत मौलाना नजम अली, मौलाना निशार अहमद एवं कमेटी के नायब सदर शुकुरुल्ला कर रहे थे। जुलूस में कमेटी के हाजी महबूब आलम, अब्दुल हमीद, वाहिद खां, मुख्तार अहमद, रमजान अली आदि शामिल रहे। रामबाग में पेट्रोल पंप के पास तिरंगा चांद व तारों से लिपटा लहराता रहा। इसके अलावा इमामबाड़ा में तीन रंगों के गुब्बारों से सजावट की गई थी। इमामबाड़ा ईदगाह के अलावा नगर के विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed