फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   थम गया निकाय चुनाव के प्रचार का पहिया

थम गया निकाय चुनाव के प्रचार का पहिया

Tue, 28 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
थम गया निकाय चुनाव के प्रचार का पहिया

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव का शोर सोमवार शाम पांच बजे थम गया। इसके साथ मतदाताओं को सहेजने की जुगत भी तेज हो गई है। घर-घर संपर्क कर आखिरी समय में समर्थकों को सहेजने और मतदान कराने की जुगत तेज हो गई है। इससे अफवाहों और कानाफूसी की आशंका को देखते हुए राजनीतिक दल और प्रत्याशी सतर्क हैं। जिले की तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत के लिए 332 बूथों पर दो लाख 51 हजार 703 मतदाता बुधवार को मतदान करेंगे।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। जनसंपर्क, बैठक, जुलूस और नुक्कड़ सभाओं का दौर शाम तक चलता रहा। आखिरी दिन चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया था। इसके साथ ही प्रशासन भी मतदान की तैयायिों में जुट गया है। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि बूथों का निरीक्षण करते रहे। राजकीय इंटर कॉलेज से मंगलवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होगी। इससे पहले मतदान केंद्रों पर जरूरी इंतजाम को अंतिम रूप दिया जाता रहा। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक शंभूनाथ ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। राजकीय इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल और कई बूथों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने डीएम बिमल कुमार दुबे से समय रहते सारी तैयारियां पूरी करने को कहा।
विज्ञापन


332 बूथों पर कल होगा मतदान
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, अहरौरा, चुनार व नगर पंचायत कछवां के 100 वार्डों के वोट 99 मतदान केंद्रों के 332 बूथों पर डाले जाएंगे। जिले में दो लाख 51 हजार 703 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें एक लाख 37 हजार 281 पुरुष और एक लाख 14 हजार 422 महिला मतदाता हैं। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के 38 वार्डों के 246 बूथ, चुनार के 25 वार्डों के 45 बूथ, अहरौरा के 25 वार्ड के 25 बूथ और नगर पंचायत कछवां के 12 वार्डों के 16 बूथों पर मतदान होना है। मिर्जापुर एक लाख 90 हजार 64, चुनार में 30 हजार 509, अहरौरा में 18 हजार 808 तथा नगर पंचायत कछवां में 12 हजार 322 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेब कॉस्टिंग से 35 बूथों की सीधी निगरानी
मिर्जापुर। मतदान के दौरान 35 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की वेबकॉस्टिंग की जाएगी। शेष बूथों पर मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से निगहबानी की जाएगी। नगर पालिका क्षेत्र के 57 मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने निष्पक्ष मतदान के लिए चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती किया है। साथ ही 23 आरओ, 28 एआरओ, आठ जोनल और 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ वीडियोग्राफर चलेेंगे, जो चुनाव कार्यों की वीडियोग्राफी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed