{"_id":"59a1c72d4f1c1bce318b4816","slug":"51503774509-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी पर विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी पर विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिले के तमाम विद्यालयों के 20 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। 60 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले हर मंडल के दस प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जमालपुर में के आठ विद्यालयों पर सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 855 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 735 छात्रों ने भाग लिया। मंडल संयोजक मोतीलाल सिंह एवं मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। चुनार में पीडीएनडी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, संत थामस, डा. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी समेत दस विद्यालयों में 1468 प्रतिभागी शमिल हुए। सीखड़ मंडल प्रभारी बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, पीएन कुशवाहा, रमेशचंद्र साहू निगरानी करते रहे। जिगना, छानबे व गैपुरा में में लगभग 1500 प्रतिभागियों की परीक्षा राम अवध पांडेय, जय सिंह, शिवचन्द्र मिश्र, राजन चौबे, गोपाल पांडे, राजेंद्र पाठक की देखरेख में हुई। जिला संयोजक संजय पटेल व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने निगरानी करते रहे।