फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   503 patients were treated at Chief Minister Health Fair

Mirzapur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 503 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 05 Jun 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
503 patients were treated at Chief Minister Health Fair
मिर्जापुर। जिले के सभी न्यू पीएचसी परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 503 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गई। आरोग्य मेले में ब्लश प्रेशर, शूगर, चर्म व उदर रोग, जुकाम, बुखार, कमर दर्द आदि के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड के लोहंदी स्थित न्यू पीएचसी में डाॅ. धर्मदेव दुबे की देखरेख में कुल 17 मरीजों का उपचार किया गया। डिप्टी सीएमओ मुकेश प्रसाद ने सिटी व लालगंज स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मेले में सुविधाओं का जायजा लिया। उधर, जिगना क्षेत्र के अकोढ़ी, विरौरा, विजयपुर, बिहसडा (कुशहा) व नरोइया स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में 246 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। हलिया क्षेत्र के मतवार स्वास्थ्य केंद्र में 63 मरीजों को जांच कर दवा वितरित की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कामेश्वर तिवारी ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर, ड्रमंडगंज न्यू पीएचसी में 32 तथा न्यू पीएचसी बेलन बरौंधा में 60 समेत कुल 92 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसके बाद सभी को दवा दी गई। जमालपुर क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में डाॅ.संजीव कुमार गुप्ता की देखरेख में में 42 एवं न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीला में डाॅ.मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में 43 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed