फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   50 crores will be spent to solve the drinking water problem

Mirzapur News: पेयजल समस्या के समाधान के लिए 50 करोड़ से होंगे काम

Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
50 crores will be spent to solve the drinking water problem
मिर्जापुर। अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए अमृत योजना-दो के तहत शासन को 50 करोड़ रुपये की लागत वाली विस्तृत कार्ययोजना भेजी गई है।
विज्ञापन

अहरौरा नगर पालिका के 25 वार्डों की कुल आबादी 35200 है। पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से अक्सर समस्या पैदा होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अमृत योजना-दो के तहत 50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंकों के माध्यम से जलापूर्ति करने की योजना है। योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में चार ओवरहेड टैंक बनवाए जाएंगे। साथ ही पांच और ट्यूबवेल भी लगवाए जाएंगे। हालांकि नगर पालिका क्षेत्र में दो ओवरहेड टैंक पहले से ही मौजूद हैं। इनमें से एक बहुत पुराना है। इसलिए पुराने में से केवल एक का ही प्रयोग हो सकता है। इसी प्रकार तीन ट्यूबवेल नगर पालिका क्षेत्र में संचालित हैं। प्रस्तावित योजना के तहत पांच ट्यूबवेल और लगवाए जाएंगे। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed