फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   49 corona infected, including deputy jailer, two discharged

डिप्टी जेलर समेत मिले 49 कोरोना संक्रमित, दो हुए डिस्चार्ज

Wed, 07 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
49 corona infected, including deputy jailer, two discharged
मिर्जापुर। जिले में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक 49 संक्रमित मिले। पिछले पांच दिनों में 122 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। मंगलवार को जिला कारागार से डिप्टी जेलर भी संक्रमित मिले। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार को 49 संक्रमित मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 620 हो चुकी है। मंगलवार को दो के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक तीन हजार 449 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 122 एक्टिव केस है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय छह मरीज हैं। 106 लोग होम आइसोलेशन में है। नौ दूसरे जिले में भर्ती है। तीन मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो हजार 42 की रिपोर्ट आई है। इसमें जिला कारागार से डिप्टी जेलर, बाग जोरावर विजयपुर से एक पुरुष, मड़िहान से एक महिला, बरकछा से एक पुरुष, पचेवरा दो पुरुष व दो महिला, ऐबकपुर मोहाना से एक पुरुष, पुरानी दशमी से एक पुरुष, बसही से एक पुरुष, सीएचसी लालगंज से एक पुरुष, कचरिया से एक पुरुष, जमुआरी से एक पुरुष, परसोधा से एक पुरुष, फतहां से एक महिला, भरपुरा से एक पुरुष, लहंगपुर से एक महिला, सिकरी से एक महिला, तरकापुर से एक पुरुष आदि स्थानों से संक्रमित मिले है। इसमं 36 पुरुष और 13 महिला है। जिले में अब तक चार लाख 11 हजार 47 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख नौ हजार 329 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 718 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 39 हजार 657 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 56 हाट स्पाट है। 30 ग्रामीण और 26 शहरी क्षेत्र में है। राजगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत पड़रवा ग्राम सभा में दो लोग पॉजिटिव पाय गए। राजगढ़ से पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मौके पर जाकर के आसपास के लोगों का सैंपल लिया। पति-पत्नी को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
कुल संक्रमित- 3620
अब तक स्वस्थ- 3449
अब तक मौत-47
आज मिले संक्रमित-49
एक्टिव केस-124
हाट स्पाट- 56
आइसोलेशन- 06
होम आइसोलेशन- 106
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed