फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   42 prisoners, including 15 detainees in temporary jail, infected

अस्थाई जेल में 15 बंदी समेत 42 कोरोना संक्रमित, 15 की छुट्टी

Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
42 prisoners, including 15 detainees in temporary jail, infected
मिर्जापुर। चुनार स्थित अस्थायी जेल से 15 बंदी समेत 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 15 के स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। लगातार 85वें दिन 42 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2302 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 29 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1995 है। एक्टिव केस 278 है। 21 लोग आइसोलेशन व 174 लोग होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 591 की रिपोर्ट आई है। पाजिटिव में 33 पुरुष और नौ महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में समोगरा गुरुसंडी से एक पुरुष व एक महिला, अस्थाई जेल चुनार से 15 पुरुष बंदी, ढबिया चील्ह से एक महिला, पुरजागिर चील्ह से एक महिला, लोवर लाइन चुनार से एक पुरुष,जमुनहियां गुरसंडी से एक पुरुष,मछलीगली तरकापुर से एक पुरुष, जिला अस्पताल परिसर में एक महिला, चेकसारी मुजेहरा से दो पुरुष, अनगढ़ महावीर से एक पुरुष, गोरथरा राजगढ़ से एक महिला, भैंसहिया टोला से एक पुरुष, नुआंव चुनार से एक महिला, रमईपट्टी से एक पुरुष व एक महिला, खुंदका चुनार से एक पुरुष, सीमेंट फैक्ट्री चुनार से दो पुरुष, पड़री कछवां से एक महिला, मड़गुरा विजयपुरा से एक पुरुष, परईबारी से एक पुरुष, स्टेशन रोड चुनार से एक पुरुष एक महिला, अकोढ़ी विजयपुर से एक पुरुष, बेलतर सदर से एक पुरुष आदि रहे। 15 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 11 पुरुष और चार महिला है। जिले में अब तक 98,510 सैंपल लिया जा चुका है। 96 हजार तीन की रिपोर्ट आई है। दो हजार 507 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 56 हजार 327 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 141 हाट स्पाट है। इसमें 101 ग्रामीण और 40 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed