फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीय मंत्री ने स्वचालित सीढ़ी समेत चार कार्यो का किया उददघाटन

केंद्रीय मंत्री ने स्वचालित सीढ़ी समेत चार कार्यो का किया उददघाटन

Sun, 03 Mar 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने स्वचालित सीढ़ी समेत चार कार्यो का किया उददघाटन
मिर्जापुर। केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्लेटफार्म एक से शुक्रवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर लगभग साढ़े छह करोड़ से लागत से बने स्वचालित सीढ़ी समेत चार कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत है। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर नवीनीकृत, शास्त्री उद्यान, वाहन पार्किंग, स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, नवनिर्मित चार स्वचालित सीढ़ियों और द्वितीय प्रवेश द्वारा एवं सरकुलेटिंग एरिया के विस्तार का लोकार्पण कर यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टेशन के दक्षिणी छोर से आने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने के लिए काफी दूर तक चक्कर लगाना पड़ता था। अब लालगंज, मध्य प्रदेश एवं एनएच सात की तरफ से आने वाले यात्री द्वितीय छोर पर ही टिकट लेकर प्लेटफार्म पर आ सकते हैं। शास्त्री उद्यान का सौंदर्यीकरण इसलिए कराया गया कि यात्री वहां बैठकर आराम कर सके। प्लेटफार्म एक दो एवं तीन पर स्वचालित सीढ़ी का निर्माण कराया गया है ताकि वृद्घ एवं शारीरिक रूप से अशक्त यात्रियों को इस पार से उस पार आने जाने में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि विंध्याचल में भी एक करोड़ 25 लाख की लागत से दो स्वचालित सीढ़ी का निर्माण प्रगति पर है। 86 लाख रुपये की लागत से विंध्याचल में दो लिफ्ट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, इलाहाबाद मंडल के सभी स्टेशनों का विकास जारी है। इसके पूर्व पुणे पटना का ठहराव इस स्टेशन पर हो चुका है। कछवां में भी चौरीचौरा एक्सप्रेस का ठहराव किया गया है। फुट ओवरब्रिज और सोलर पैनल का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामशकल और छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने भी मंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों को बताया। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष ने बताया कि लगभग ढाई करोड़ की लागत से प्लेटफार्म एक, दो और तीन आने जाने के लिए चार स्वचालित सीढ़ी का निर्माण किया गया है। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण एवं 50 लाख रुपये की लागत से शास्त्री वाहन स्टैंड एवं उद्यान का निर्माण कराया गया है। जीएम ने बताया कि तीन करोड़ की लागत से द्वितीय प्रवेश द्वार एवं सकुरेटिंग एरिया के विस्तार का निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। इस दौरान उप महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे राजीव चौधरी, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, रामकुमार विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, श्याम सुंदर केशरी, संजय यादव, हरिशंकर पटेल, निर्मला राय, गीता यादव, सारिका, डीआएम अमिताभ, एडीआरएम अनुराग, सीएमआई आरके मीना, एसके अकेला, सीआईटी परवेज, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र, आरपीएफ कंपनी कमांडर सत्येंद्र यादव, पीआरओ अनिल मालवीय, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed