फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   व्यापारियों का मिर्जापुर बंद, निकाला गया बाइक जुलूस

व्यापारियों का मिर्जापुर बंद, निकाला गया बाइक जुलूस

Sat, 29 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का मिर्जापुर बंद, निकाला गया बाइक जुलूस
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने जीएसटी में खामियों के विरोध में नारेबाजी की। सुबह से ही नगर के बड़े प्रतिष्ठान बंद रहे। शाम को अधिकतर दुकानें खुल गईं थीं। जिले में बंद का मिलाजुला असर रहा। नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने मोटर साइकिल जुलूस निकालकर बंदी को सफल बनाने की अपील की गई। नगर का भ्रमण करते वे जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित 17 सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों का मोटर साइकिल जुलूस नगर के इमरती रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचा। के दौरान नगर भ्रमण के दौरान व्यापारियों से बंदी की अपील करते हुए बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कलेक्ट्रेट पर आयोजित प्रदर्शन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार व्यापारी विरोधी नीतियों के माध्यम से भारत के व्यापारियों के उपर चोट पर चोट कर रही है, जिससे व्यापारी अपने को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि लोकतांत्रिक सरकार हिटलर की तरह तानाशाह कर रही है और विरोध का स्वर दबाया जा रहा है। सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पा रही है, देश का परंपरागत व्यापार को समाप्त करने का कुंठित प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि सौ प्रतिशत एफडीआई और आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार को प्रोत्साहन देकर सरकार व्यापारियों को भूखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। जीएसटी की दरें अधिक होने से आम उपभोक्ता के उपर मंहगाई की मार पड़ रही है। कहा कि सरकार से मांग किया कि सरकार व्यापारी हित में निर्णय ले, वर्ना उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरि ने दवा व खाद्य व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न पर रोष जताते हुए सरकार से मांग किया कि भ्रष्ट अधिकारसियों पर अंकुश लगाया जाए अथवा आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगे। नगर सचिव आयुष सिंह ने कहा कि व्यापारी विरोधी सरकार को व्यापारी समाज उखाड़ फेंकने का काम करेगा। व्यापारियों के मोटर साइकिल जुलूस व प्रदर्शन में जन उद्योग व्यापार मंडल, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, रोलिंग मिल, गल्ला व्यापारी, लोहा व्यापारी, मशीनरी व्यापार, किराना व्यापार, डिस्पोजल व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारियों का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन

इसमें रामबाबू कसेरा, अनिल बरनवाल, सुब्रत अग्रहरि, प्रबी कुमार, गणेश ऊमर, अंकित गुप्ता, जय प्रकाश , शिव मुंदड़ा, मोहन लाल सोनी, अनूप गुप्ता, संजय केशरी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, गोवर्धन त्रिपाठी, पन्ना लाल बुंदेला, मनोज जैन, संजय कपूर, धीर प्रताप जायसवाल, अमित केशरी, सुनील सिंह, अनूप दूबे, दिनेश साहू, रवि, अहमद अली, संजय गुप्ता, मोनू सिंह, अभिषेक केशरी, विकास सिंह, अनुज ऊमर, मोनू तिवारी, मुकेश उपाध्याय, सागर पाल, ज्ञानचंद्र गुप्त, मुकेश साहू, दीपक चौधरी, कमल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सूबे के मुख्यमंत्री को भेजा सात सूत्री मांग-पत्र
मिर्जापुर। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को एक मांग-पत्र भेजकर अपनी संगठन की मांग रखी। संगठन के जिला उपाध्यक्ष उदय चंद्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने 28 सितंबर को होने वाले बंदी के तहत स्वेच्छा से अपनी दूकान बंद करते हैं तो संगठन बंदी का समर्थन करता है। यदि अनैतिक युवा जबरदस्ती दबाव में दूकानें बंद कराई जाती हैं तो संगठन किसी हाल में समर्थन नहीं करता है। शुक्रवार को भेजे गए मांग-पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने सात सूत्री मांगे रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed