फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आवंटित पीएम आवासों के लक्ष्य को समय से पूरा करें अधिकारी

आवंटित पीएम आवासों के लक्ष्य को समय से पूरा करें अधिकारी

Sat, 07 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आवंटित पीएम आवासों के लक्ष्य को समय से पूरा करें अधिकारी
मिर्जापुर। खंड विकास अधिकारी सिटी सुनील कुमार मिश्र ने शुक्रवार को हुई साप्ताहिक बैठक में कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दास्त न की जाएगी। कहा कि पीएम आवास के लक्ष्य को समय से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए आवासों का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। उसकी जीओ टैगिंग कराते हुए सितंबर 2018 तक आवासों को पूरा कराया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 अधूरे आवासों को 15 जुलाई तक पूरा कराया जाए। ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों से कहा कि गांव में विकास से संबंधित सूचनाएं मुहैया कराएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ढाई-ढाई सौ पौधे रोपे जाएंगे। तालाब के भीटों या ग्राम पंचायत के खाली स्थानों पर रोपित पौधों की सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। बैठक के दौरान, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र राय, अरुण कुमार मिश्र, शशिकांतधर दुबे, कृष्णशंकर पांडेय, तरुण भारती, गगन सोनी, सुजीत कुमार और लल्लूराम भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed