{"_id":"5ae75a404f1c1b87648b50e0","slug":"41525111360-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चली आंधी में उड़े टीन व छप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चली आंधी में उड़े टीन व छप्पर
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
आंधी में कच्चे मकान पर गिरा पेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में सोमवार की भोर में पांच बजे आई आंधी और बारिश ने एक बार फिर किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। आंधी से पेड़ों में लगे आम के फल गिर गए जिससे इसका उत्पादन प्रभावित होगा। खलिहानों में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ भीग जाने से मड़ाई का कार्य प्रभावित हो गया। हरिहरपुर बैदौली में नीम का बड़ा पेड़ उखड़ कर कच्चे मकान पर गिर गया जिससे मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कई घरों पर लगे टीन व छप्पर ं उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा।
मौसम का मिजाज भोर में पांच बजे अचानक बदल गया और आंधी के साथ बारिश हुई। एक घंटे तक चली आंधी के दौरान खलिहानों में रखे गेहूं के बोझ और भूसा उड़ गया। इस बार आम के पेड़ फल से लदे थे लेकिन आंधी से फल गिर गए जिससे आम उत्पादकों को नुकसान पहुंचा है। आंधी से कई झोपड़ियां, टिन शेड उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। हरिहरपुर बैदौली में नीम का बड़ा पेड़ गिरने से खपरैल के मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आंधी को देख जहां तहां वाहन रुक गए। आंधी के दौरान बारिश से गेहूं के बोझ भीग गए। आंधी के दौरान क्षेत्र के कई स्थानों पर बारातियों के ठहरने के लिए लगाए गए टेंट कनात उड़ गए जिससे बारातियों में भगदड़ मच गई।
आंधी के चलते सात घंटे तक बिजली गुल रही। भोर में पांच बजे आंधी शुरू होते ही बिजली काट दी गई। कुछ स्थानों पर स्पार्किंग और तार टूटने से दोपहर बारह बजे तक बिजली गुल रही। आंधी बाद निकले लाइनमैनों ने तार जोड़ा। इसके बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन मौसम साफ होने के बाद निकली तल्ख धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। तेज धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। हर कोई तेज धूप उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन दिखे। बिजली नहीं रहने से लोगोें को परेशान होना पड़ा। नगर के पेहटी का चौराहा, भरूहना-कचहरी व्यस्तम मार्ग पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छाया रहा। दोपहर बाद तापमान थोड़ा गिरा लेकिन उमस व गर्मी बरकरार रही।