फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भाजपा के विजय से घबरा गए हैं विपक्षी: अरूण सिंह

भाजपा के विजय से घबरा गए हैं विपक्षी: अरूण सिंह

Sun, 15 Apr 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के विजय से घबरा गए हैं विपक्षी: अरूण सिंह
सम्मानित बच्चों के साथ भाजपा महासचिव अरुण सिंह
राजगढ़। भाजपा सरकार पूरे देश में गरीबों और शोषित समाज को आगे बढ़ाने की मुहिम चला रही है। इससे विपक्षी घबरा गए हैं और भाजपा के विरोध में गरीबों और शोषितों को भड़काकर उन्हें आगे आना चाहती हैं लेकिन गरीब और शोषित वर्ग यह समझ चुका है कि उनका हितैषी कौन है। ये बातेें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यअतिथि अरुण सिंह ने गोल्हनपुर में शनिवार की रात डॉ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के शुभारंभ के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इसके माध्यम से गरीब पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में करा सकेंगे। यह योजना सामाजिक असंतुलन को समाप्त कर सामाजिक न्याय कायम करने वाली योजना साबित होगी। देश के 115 पिछड़े जिलों में इस योजना का क्रियान्वयन किया जा चुका है। इसके साथ ही ग्राम स्वराज योजना शुरू की गई है। इसके तहत पांच मई तक गांवों में सर्वे कराकर लाभ पहुंचाया जाएगा। कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस केवल गरीबों, शोषितों को भड़काकरसरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को रसोई गैस सिलिंडर का कनेक्शन भाजपा सरकार ने दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा, अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। अध्यक्षता राजमनि मोल और संचालन लल्लू तिवारी ने किया। इस मौके पर गंगा सागर दूबे, विधायक राहुल प्रकाश कोल, रत्नाकर मिश्रा, जनपद प्रभारी सुरेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियां बताया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह पम्मी, जय प्रकाश, सूर्यबली, सुजीत कुमार केसरी, दिनेश प्रताप सिंह, सूर्यबली सिंह, राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हम तो पतझड़ में बहारों की बात करते हैं...
राजगढ़। मड़िहान विधायक के गांव गोल्हनपुर में शनिवार की रात आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाई। कवि सम्मेलन की शुरुआत मां विंध्यवासिनी की वंदना से हुई। इस दौरान रायपुर के कवि रमेश विश्वहार ने हम तो पतझड़ में बहारों की बात करते हैं, वे डूबे दरिया के किनारे की बात करते हैं...सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। इंदु सुल्तानपुरी ने कहा कि संविधान बनाकर लाखों करोड़ों की पहचान बन गए, भारत के संविधान की शान बन गए.., शंकर कैमुरी ने वफादार कहके मुकरते नहीं हैं, जब मर्द कहके मरने से डरते नहीं हैं सुनाकर वाहवाही लूटी। रवि चतुर्वेदी सतना ने हास्य कविता सुनाई। प्रकाश मिर्जापुरी ने लोगों को कश्मीर की वादियों, शुभम श्रीवास्तव ओम और सुपलता त्रिपाठी ने गजल और गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रज किशोर पटेल और संचालन लल्लू तिवारी ने किया। संचालन डा. कमलेश राजहंस ने किया। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कवियों को मां विंध्यवासिनी का फोटो और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इश्याम सुंदर केसरी, राजकुमारी खत्री, मालती त्रिपाठी, उमा बरनवाल, गोपाल दास चुनाहे, बृजभूषण सिंह, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed