फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अबूझ हाल में झुलसने से महिला की मौत

अबूझ हाल में झुलसने से महिला की मौत

Tue, 06 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
अबूझ हाल में झुलसने से महिला की मौत
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव में महिला सोमवार को अबूझ हाल में झुलस गई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाहाबाद जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की सुशीला देवी (23) की शादी 21 अप्रैल 2013 को लालगंज थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव में अवधेश कुमार के साथ हुई थी। महिला के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए सुशीला को प्रताड़ित करने लगे थे। इस बारे में वह मायके आने पर बताती थी। सोमवार की सुबह इसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पति ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर उसे जला दिया। गंभीर हालत में सुशीला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed