{"_id":"5a5116de4f1c1b36198b530d","slug":"41515263710-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायन क्लब ने जिला कारगार में बंदियों में बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायन क्लब ने जिला कारगार में बंदियों में बांटे कंबल
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मलिन बस्ती में गरीब महिला को कंबल देती रोटरी क्लब की पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। लायंस क्लब मिर्जापुुर की ओर से मलीन बस्ती व जिला कारागार में शनिवार को पांच सौ कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए गए। कंबल पाते ही गरीबों के चेेहरे खिल उठे। लायंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि नव वर्ष से ही कई चरणों मे कंबल वितरण कार्यक्रूम चल रहा है। जानलेवा बनी भीषण ठंड में गरीबों को राहत देने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
इसी क्रम में शनिवार को जिला कारागार में जेल अधीक्षक अनिल कुमार रॉय के सहयोग से महिला व पुरूष बंदियों को 80 कंबल के साथ ही 12 बच्चों में स्वेटर वितरण किया गया। लायंस क्लब की अध्यक्षा संगीता अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब जरूरतमंदों की सहायता के लिए कटिबद्घ है। उपाध्यक्ष अनिल बरनवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा संस्था द्वारा समय समय पर किया जाता रहा है। इसके अलावा क्लब गरीबों को रोजगार देने के साथ ही बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए भी प्रयासरत है। इस दौरान मीनू मिश्रा, जयश्री जैन, बीना अग्रवाल, संगम लाल अग्रवाल, केशव अग्रवाल, मदन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।