फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सरकार ने किसानों की पीड़ा को पहचाना: रमाशंकर

सरकार ने किसानों की पीड़ा को पहचाना: रमाशंकर

Tue, 26 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने किसानों की पीड़ा को पहचाना: रमाशंकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने किसानों की पीड़ा को पहचाना है। किसानों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। किसान आधुनिक तरीके से उन्नत बीजों और जैविक खाद का प्रयोग करके खेती करें। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए तरीकों को भी अपनाएं। उक्त बातें मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सोमवार को पिपराडाड़ स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र में एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित किसान मेले का उदेश्य किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी देना है। किसानों को कर्ज से उबारने के लिए सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। किसी भी आपदा से नष्ट होने वाले फसलों का मुुुआवजा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से दिया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद हो रही है। जिससे किसानों को उपज का उचित मूल्य मिल सके।संयुक्त कृृषि निदेशक आरके यादव ने कहा कि विभाग किसानों का सदैव सहयोग कर रहा है। किसानों को बीज, खाद आदि पर सब्सिडी दी जा रही है। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सहायक जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कृषि वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह ने किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने की जानकारी दिया। साथ ही डा. संदीप कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, डा. आनंद ने कहा कि मृदा परीक्षण पर बल दिया, जिससे उपज अच्छी मिल सके। संचालन उप निदेशक कृृषि रक्षा आरएन सिंह ने किया। इस दौरान जादूगर ने हैरत अंगेज करतब और लोक गायब बद्री ने मनोहारी गीत सुनाया।
विज्ञापन

इनसेट
30 विभागों ने लगाया स्टाल
मिर्जापुर। विराट किसान मेले में कृषि विभाग, मिर्जापुर कृषि रक्षा केंद्र, गंगा सीड्स, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य पालन, सिंचाई आदि विभागों द्वारा 30 आकर्षक स्टॉल लगाया गया था। स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि मेेले को आकर्षक बनाने के लिए कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य, यूपी एग्रो, गन्ना विकास, उप्र कृषि विविधिकरण योजना, दुग्ध विकास, इफ्को, कृभको, बीज उत्पादक कंपनी व कृषि उपकरण संबंधित प्रदर्शनी लगा गई है। मेले के माध्यम से शासन द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed