{"_id":"5a31724c4f1c1bc8678c1446","slug":"41513189964-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खराब होने से आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खराब होने से आवागमन में परेशानी
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरायनपुर। राष्ट्रीय राज्य मार्ग सात पर स्थित नरायनपुर बाजार के स्टेट बैंक के सामने पानी टंकी से सप्लाई पाइप के लीकेज होने से सड़क पर पानी भर जाता है । जिसके कारण सड़क धंस जाने से आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहन के लिए बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है, इससे आये दिन ट्रक के गुल्ले टूटने तथा टायर फटने से जाम की स्थिति बनी रहती है। चार माह से पानी सड़क पर बह रहा है। त्रिमोहानी से लेकर गंगा नहर तक लगे कट स्टोन उखाड़ने से यह चारो ओर बिखर गया है। दोपहिया वाहन गिर कर चोटिल हो जाते हैं। सड़क को बनाये जाने के लिए जनहित सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सप्ताह तक धरना प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी के आश्वाशन पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया था। महीने भर से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सड़क अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है। पहले से भी अधिक सड़क पर गड्ढे हो गए हैं तथा बहुत ही कटस्टोन उखड कर बिखर गए हैं। क्षेत्र के बिमल सिंह, दामोदर शर्मा, राकेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, गोविंद शंकर ओझा, संजय कुमार मिश्रा, तुलसी दास गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सहित प्रबुद्ध जनों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि अविलंब सड़क को दुरुस्त कराया जाय, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नही करना पड़े।