फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एंटी रोमियों प्रभारी निलंबित

एंटी रोमियों प्रभारी निलंबित

Wed, 29 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियों प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
मिर्जापुर। आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र प्रेम प्रकाश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने एंटी रोमियो दल के प्रभारी को सोमवार की देर रात निलंबित कर दिया। एंटी रोमियो प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार की शाम कटरा कोतवाली क्षेत्र के तेलियागंज इलाके में खड़े होकर बात कर रहे एक व्यक्ति से नशे में धुत होकर अभद्रता की और मुकदमे की धमकी दी।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुवारी कला गांव निवासी अनूप पांडेय सोमवार की शाम समाचार के लिए गिरधर के चौराहे से संगमोहाल की ओर जा रहे थे। तेलियागंज स्थित एक्सिस बैंक के पास खड़े होकर किसी से बात करने लगे। इसी दौरान एंटी रोमियो दल के प्रभारी अजय यादव नशे में धुत होकर वहां पहुंचे और उससे खड़े होने के कारण पूछने लगे। बताने के बावजूद उससे गालीगलौज करने लगे। उसी समय उनके एक और साथी पहंचे तो उससे भी अभद्रता करने लगे। मामले से कटरा कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर कटरा पुलिस उन्हें समझाबुझा कर अपने साथ ले गई। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई लेकिन उन्होंने आरोपी दारोगा के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र प्रेम प्रकाश से पीड़ित पक्ष जाकर मिला तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेेते हुए पुलिस अधीक्षक को दरोगा के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आईजी के निर्देश पर एसपी ने देर रात अजय यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट
सीएम के निर्देश के बावजूद पुलिस कर रही लोगों को परेशान
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी का साफ साफ निर्देश है कि एंटी रोमियो पुलिस हो या अन्य पुलिस सहमति से टहल रहे या किसी स्थान पर बैठे हीं करेगी। अगर किसी की शिकायत है या कोई व्यक्ति किसी महिला या छात्रा तथा किशोरी को परेशान कर रहा तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद जिले की एंटी रोमियो व अन्य पुलिसकर्मी आए दिन किसी न किसी परेशान करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed