{"_id":"5973a0ef4f1c1b371f8b4800","slug":"41500750063-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीआरसी का काम कर रहा था शिक्षक पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीआरसी का काम कर रहा था शिक्षक पति
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। खंड शिक्षा अधिकारी छानबे डा. प्रभाशंकर पांडेय ने शनिवार को छानबे ब्लॉक के कई परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय घमहापुर में तैनात एनपीआरसी सासरा खातून के स्थान पर उनके शिक्षक पति जयबर अहमद कार्य करते मिले। बीईओ ने एनपीआरसी और शिक्षक पति के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की है। साथ ही कई स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता खराब होने, ड्रेस वितरण और शिक्षकों की फोटो युक्त सूची नहीं लगाने पर कड़ी नाराजगी जताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरोही में शशिशंकर पांडेय पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय कौडियरा में 150 पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया था।
बीईओ के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में सहायक अध्यापक प्रीति अनुपस्थित मिली। अध्यापक की पहचान के लिए फोटो पंजिका नहीं लगाया गया था, छात्रों की उपस्थिति कम मिली। प्राथमिक विद्यालय छिल्पी में नामांकन 56 के सापेक्ष 24 बच्चों की उपस्थिति काफी मिली वहीं शिक्षकों की पहचान की सूची और मां समूह की सूची नही मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिल्पी में शिक्षक उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय देवरी में अतिरिक्त कक्षा कक्षों की आवश्यकता दिखी और विद्यालय में बच्चे उपस्थित मिले। पूर्व माध्ययमक विद्यालय नेवढ़िया में मां समूह, अध्यापक फोटो पहचान और नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति सही नहीं मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटेवरा में ड्रेस वितरण और मां समूह का गठन नहीं मिला और शैक्षणिक गुणवत्ता खराब मिला। प्राथमिक विद्यालय भटेवरा, प्राथमिक विद्यालय कलना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलना, प्राथमिक विद्यालय गैपुरा में छत टपकता मिला और ड्रेस का वितरण नहीं किया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैपुरा में असलेसा ओझा चिकित्सीय अवकाश अंकन था लेकिन कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन