{"_id":"596671234f1c1b67758b4585","slug":"41499885859-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल जनसंख्या नियंत्रण को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल जनसंख्या नियंत्रण को किया जागरूक
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बढ़ती जनसंख्या आज लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बढ़ती जनसंख्या से विकास, चिकित्सा सहित सभी सुविधाओं से लोगों को महरूम होना पड़ रहा है। जनसंख्या वृद्घि पर नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सीएमओ कार्यालय से जागरुकता रैली निकाली गई।
विश्व जनसंख्या पखवारा के तहत 11 से 24 जुलाई तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय से घंटाघर तक जागरुकता रैली निकाली गई, रैली सीएमओ कार्यालय से होते हुए वासलीगंज होते हुए धंटाघर तक गई। हरी झंडी सीएमओ उमेश सिंह यादव ने दिखा कर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज देश की सबसे बड़ी समस्या है। बढ़ती जनसंख्या के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहा है साथ ही चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी लोग वंचित हो रहे हैं। रैली में डीपीएम अनिल कुमार मिश्रा, पीके पांडेय, डिप्टी सीएमओ यूएस लाल, सिफसा के अनुराधा सिंह, विनय, संतोष पांडेय, सुनीता सिंह, तकनीकी सहयोग इकाई के संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन