{"_id":"69026b8e7f932d5e06065669","slug":"4-players-and-the-coach-were-discharged-from-the-hospital-3-are-still-admitted-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-142652-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 4 खिलाड़ी और कोच को मिली अस्पताल से छुट्टी, 3 अभी भी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 4 खिलाड़ी और कोच को मिली अस्पताल से छुट्टी, 3 अभी भी भर्ती
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा के पास खाली सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से आटो सवार आठ महिला खिलाड़ी और कोच घायल हो गए थे। सभी को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर किया गया।
इसमें कोच और पांच खिलाड़ियों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। तीन खिलाड़ी अभी भर्ती हैं। वे खतरे से बाहर है। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में 29 अक्टूबर से प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होना था। कानपुर मंडल की आठ महिला खिलाड़ी अपने कोच के साथ बुधवार की देर रात रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से लेकर ऑटो में सवार होकर बरकछा राजीव गांधी दक्षिणी परिसर जा रही थीं। बरकछा पहाड़ी पर खाली सिलेंडर लदे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया था।
विज्ञापन
इसमें आठ खिलाड़ी व कोच घायल हो गए थे। सभी को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। देर रात में ही खेल विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी पहुंचे। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
जहां उपचार के बाद निहारिका (13), समृद्धि (16), राधिका (14), निधि (17), कंचन (12), अभिषेक दुबे (40) को छुट्टी दे दी गई। घायल वैष्णवी (17), शिवानी (20), गौरी (14) खतरे से बाहर है।
अभी भर्ती है। शिवानी के सिर में लगे चोट की सर्जरी होनी है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ऑटो में टक्कर मारने वाले चालक कमल भारती निवासी हरवाड़ा ड्रमंडगंज पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है।