फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   36 new corona patients found in Mirzapur, 121 became healthy

मिर्जापुर में 36 मिले संक्रमित, 121 हुए ठीक

Tue, 18 May 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
36 new corona patients found in Mirzapur, 121 became healthy
मिर्जापुर। पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से कम मिल रही है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को संख्या बढ़ी पर 50 से कम ही रही। मंगलवार को 36 संक्रमित मिले और 121 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 695 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को 36 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 696 हो चुकी है। 121 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक नौ हजार 911 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 90 की कोरोना से मौत हो चुकी है। मंगलवार को कोई मौत नहीं हुई है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 28 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में दो मरीज है। 565 लोग होम आइसोलेशन में है। 82 दूसरे जिले में भर्ती है। 18 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो हजार 477 की रिपोर्ट आई है। 36 संक्रमितों में 20 पुरुष और 16 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 85 हजार 229 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 83 हजार 482 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 747 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में इस समय 386 हाट स्पाट है। 297 ग्रामीण और 89 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed