{"_id":"6afcb881c8d4ff54770c9cfd","slug":"3556-vehicles-checked-in-two-hours-1254-issued-challans-fines-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-165137-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो घंटे में 3556 वाहनों की जांच, 1254 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो घंटे में 3556 वाहनों की जांच, 1254 के काटे चालान
विज्ञापन
मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सोमवार को वाराणसी जोन के नौ जिलों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा के निर्देशन में शाम चार से छह बजे तक चले अभियान में 34,355 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 9,988 और तीन सवारी बैठाकर चलने पर 2,779 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर 188 वाहन सीज किए गए और 2,85,700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। शमन शुल्क वसूली में मिर्जापुर जोन के नौ जिलों में पहले स्थान पर रहा।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मिर्जापुर जिले में 3,556 वाहनों की जांच की गई। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 936 और तीन सवारी बैठाने पर 318 चालान किए गए। इसके अलावा 13 वाहन सीज किए गए और 13,61,200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
जनपदवार आंकड़ों के अनुसार जौनपुर में सबसे ज्यादा 6,805 वाहनों की जांच की गई। यहां बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 2,714 और तीन सवारी के 346 चालान किए गए। आजमगढ़ में 9,151 वाहनों की जांच के दौरान 60 वाहन सीज किए गए। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।