फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   33 metric tons of manure reached the mandal

मंडल में पहुंची 33 मीट्रिक टन खाद

Mon, 24 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
33 metric tons of manure reached the mandal
विंध्याचल मंडल के लिए 33 मीट्रिक टन डीएपी की रैक जिले में पहुंच गई है। इसमें से 16 मीट्रिक टन मिर्जापुर, 11 मीट्रिक टन सोनभद्र व सात मीट्रिक टन डीएपी भदोही जिले के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

इस बार जिले में 95988 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती का लक्ष्य है। इसी प्रकार जौ, चना, मटर, मसूर, राई व सरसों, अलसी, तोरिया व मक्का की फसल के लिए 135648 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य है। अच्छी पैदावार व फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार की तरफ से डीएपी व एनपीएस खाद की रैक भेजी गई है। रैक जिले में आ गई है। शीघ्र ही इसे समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक वैभव कुमार ने बताया कि मंडल के किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी सीजन शुरू ही हुआ है। इसी समय डीएपी आ जाने से इसकी समय से समितियों पर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed