फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गुट मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट्, पांच पर लूट का मुकदमा

गुट मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट्, पांच पर लूट का मुकदमा

Sat, 29 Dec 2018 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
गुट मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट्, पांच पर लूट का मुकदमा
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना के पास गुरुवार की देर रात गुटखा मांगने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर पुलिस की मौजूदगी में पांच लोगों द्वारा मारपीट कर दस हजार रुपया लूट ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में देहात कोतवाल संतोष सिंह का कहना है कि दो युवको के बीच गुटखा मांगने को लेकर मारपीट हुई है। इसमें पांच से अधिक लोग घायल है। एक पक्ष ने पांच लोगों पर लूट का मुकदमा पंजीकृत कराया है लेकिन मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन

भरूहना निवासी डा. आशीष पुत्र अशोक पंडा अपने दोस्तों के साथ भरूहना गांव के पास खड़ा होकर बात कर रहा था। वह सोनभद्र सीएचसी में तैनात भी है। इसी दौरान इसी थाना क्षेत्र के चिंदलीक गहरवार गांव निवासी संदीप सिंह भी अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। जहां पर गुटखा मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें डा. आशीष पंडा, उसका चचेरा भाई स्वदेश 26 वर्ष, पल्लव 20 वर्ष, प्रदीप 40 तथा अजय 26 व दूसरे पक्ष से संदीप समेत अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस घायलों को जिला चिकित्सालय ले गई। जहां आशीष और स्वदेश को बीएचयू रेफर कर दिया गया। उधर आशीष का कहना है कि वह बाजार से पैस लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान संदीप अपने साथियों के साथ पहुंचा और पैसा छीनने लगा। विरोध करने पर सभी को मारपीट कर दस हजार रुपया लूट ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पहली बार पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर वापस कर दी। दोबारा ये लोग फिर भीड़ गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जहां तक पुलिस की मौजूदगी में लूट की बात कही जा रही है तो ऐसा कुछ नहीं है। प्रकाश स्वरुप पांडेय अपर पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed